फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पड़ोस के गांव में शराब माफिया ने की दावत, पुलिस को भनक तक नहीं

Sun, 17 Dec 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। वांछित शराब माफिया और हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह उर्फ जड़ी ने पड़ोस के गांव में शुक्रवार की रात दावत की। ग्रामीणों के मुताबिक इसमें बनकटा थाने के दो सिपाही भी सादे लिबास में शरीक हुए। करीब दो घंटे तक दावत में लोगों का जमावड़ा रहा लेकिन माफिया की तलाश में जुटी पुलिस टीम को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के जंजीरहा गांव के प्रधान और थाने के हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह उर्फ जड़ी के आवासीय कैंपस से सोमवार की रात पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की थी। सीओ सलेमपुर के नेतृत्व में छापा डालने के बाद पुलिस ने इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया था। पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मौके से पुलिस ने बिहार और झारखंड के नंबर की लग्जरी गाड़ियां भी बरामद कीं। इसके बाद से पुलिस टीम अजीत की तलाश में जुटी है।
सूत्रों के मुताबिक जंजीरहा के पड़ोस के एक गांव में शुक्रवार की रात अजीत ने दावत की जिसमें करीब 20 युवक शामिल हुए। काले रंग की लग्जरी गाड़ी से करीब 11 बजे अजीत वहां पहुंचा। गाड़ी में उसके आलावा तीन अन्य युवक भी थे। सूत्रों के मुताबिक करीब 20 मिनट बाद एक कार से दो लोग पहुंचे। इन लोगों के साथ किनारे बैठकर अजीत ने करीब 10 मिनट बात की। गांव वालों के मुताबिक ये दोनों शख्स बनकटा थाने के सिपाही थे जो भोजन के बाद निकल गए। रात करीब एक बजे तक दावत स्थल पर चहल-पहल रही। दावत के बाद अजीत गांव के एक व्यक्ति के घर पर रात में सोया था, हालांकि उसकी गाड़ी गांव से चली गई थी। भोर में करीब चार बजे गाड़ी आई और अजीत को लेकर निकल गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम अजीत की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अजीत के दावत में शामिल होने की जानकारी नहीं है। अगर कोई पुलिसकर्मी दावत में शामिल हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें