फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बगीचे में बिक रही शराब, पुलिस मौन

Sun, 22 Jun 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चनुकी। लार थाना क्षेत्र के कुंडावल तारा के बगीचे में कच्ची शराब तैयार कर धड़ल्ले से बेची जा हो रही है। शिकायत पर कभी-कभार पुलिस उधर जाती भी है तो कोरम पूरा कर लाैट आती है।
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि कुंडावल तारा के पूरब स्थित बगीचे में धड़ल्ले से कच्ची शराब की बिक्री हो रही है। यहां रांची झारखंड की एक महिला लंबे समय से मकान और झोपड़ी बनाकर रह रही है। उसने शराब की कई भट्ठियां बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से सटे हो रही शराब की बिक्री के कारण पियक्कड़ पहुंचते हैं। रात में शौच के लिए जाने वाली महिलाएं कभी-कभार अपमानित हो जाती हैं । इसको लेकर अगल बगल के लोग पुलिस से शिकायत करते भी हैं तो कोई नहीं सुनता।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि कच्ची शराब की बिक्री की जानकारी नहीं है। यादि शराब का धंधा हो रहा है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें