फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाइनमैन को बाजार में मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। कस्बे में एक लाइनमैन को एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया। इस वारदात से कस्बे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव निवासी अशोक प्रसाद पुत्र जगलाल प्रसाद कुंडौली विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन है। शनिवार की शाम वह किसी कार्य से लार रोड गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई। उनमें विवाद इतना बढ़ा कि व्यक्ति ने लाइनमैन को चाकू मार दिया। चाकू लगते ही लाइनमैन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मई गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लार ले गए। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि लाइनमैन के चाकू मारने की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें