फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बहन के घर जा रही महिला से झपमारी और छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर धोबी गांव के पास वारदात को दिया गया अंजाम
विज्ञापन


- आरोपी ने एक घंटे तक मचाया उत्पात, फिर भी समय से नहीं पहुंची पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर धोबी गांव के पास बहन के घर जा रही एक महिला को रोककर उसके साथ झपटमारी और छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी एक घंटे तक उत्पात मचाया। फिर भी पुलिस समय से नहीं पहुंची। एसपी संकल्प शर्मा के संज्ञान में मामला आने पर पुलिस मौके पर पहुंची भी तो पीड़ित को ही धमकाने लगी। उधर, मां के साथ हुई वारदात का विरोध करने पर बेटे और भतीजे की पिटाई भी की गई है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शुक्रवार की रात को बाइक से बेटे और भतीजे को लेकर बहन के गांव जा रही थी। वह धोबी गांव के पास पहुंची थी कि किसी ने बाइक हाथ देकर रोक दी। आरोप है कि बाइक रोकते ही दो लोग आ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला का कहना है कि हम लोग कुछ समझ पाते तब-तक एक ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर दूसरे ने मंगलसूत्र खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे और भतीजे ने पास के गांव का होने का हवाला दिया तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि मौके से 112 नंबर पर पुलिस को फोन मिलाया गया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद बेटे ने मोबाइल पर सर्च कर एसपी संकल्प शर्मा का नंबर पाया और उन्हें घटना से अवगत कराया। फिर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दोबारा एसपी से बात हुई, उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब-तक हमलावर भाग निकले थे। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी भी आसपास गांव के हैं। केवल मारपीट और गाली-गलौज हुई है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि अगर ऐसी बात है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें