फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाइन में खराबी, 65 गांवों की बिजली गुल

Sun, 26 Oct 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। शुक्रवार की रात 33 केवी मेन लाइन में तकनीकी खराबी आ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके कारण बनकटिया स्थित उपकेंद्र से सप्लाई पाने वाले 65 गांवों की बिजली गुल हो गई। जानकारी के अनुसार, नदावर पुल के पास एक पिकअप ने शुक्रवार की रात करीब 12 बजे खंभे में टक्कर मार दी। इससे मेन लाइन की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही, बनकटिया उपकेंद्र व भाटपाररानी में भी आपूर्ति बंद हो गई। जेई अवधेश प्रसाद ने बताया किबिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें