फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन झुलसा, गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र पर की तोड़फोड़

विज्ञापन
झुलसा लाइनमैन सुनील दुबे। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

---
- पोल पर चढ़कर तार जोड़ते समय अचानक शुरू हो गई बिजली
- लोगों का गुस्सा देख उपकेंद्र छोड़े भागे कर्मी, पुलिस ने संभाली स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
लार। पोल पर चढ़कर बिजली दुरुस्त कर रहा लाइनमैन अचानक आपूर्ति शुरू होने से करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रुप से झुलसे लाइनमैन को लोगों ने सीएचसी लार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर तोड़-फोड़ की। उपकेंद्र के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के सजांव गांव निवासी सुनील दुबे 35 नगर के विद्युत उपकेंद्र पर ठेकेदार के माध्यम से लाइनमैन का काम करता है। बुधवार की अपराह्न वह शट डाउन लेकर धनगढ़ा गांव के चौराहे पर लगे पोल पर चढ़ कर हाईटेंशन तार जोड़ रहा था। तभी अचानक आपूर्ति शुरू हो गई। हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से वह झुलस कर नीचे गिर गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पहुंच हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख कर्मचारी भाग निकले। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें