फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संकटमोचन मंदिर पर बिजली गिरी, गुंबद और छत में दरार

Mon, 01 Jun 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के पचौहां संकटमोचन हनुमान मंदिर के गुंबद पर आकशीय बिजली गिरने से टूटा गुंबद
विज्ञापन
बरहज/कपरवार। नगर के संकटमोचन हनुमान मंदिर और कपरवार के एक मकान के छत पर रविवार की दोपहर तेज हवा और बारिश के बीच बिजली गिर गई। इससे मंदिर के गुंबद और छत में दरारें आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज आवाज के बीच बिजली गिरने से कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

दोपहर में अचानक काले बादल छा गए। कुछ ही देर बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बीच-बीच में बिजली भी चमक रही थी। लोगों के अनुसार, बारिश के बीच पचौहां वार्ड के संकटमोचन हनुमान मंदिर के गुंबद, जबकि कपरवार चौराहे के रुद्रपुर मार्ग स्थित शत्रुध्न सिंह के मकान की छत पर बिजली गिरने से छत में दरार आ गई। इलेक्ट्राॅनिक उपकरण भी जल गए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज आवाज के बीच बिजली गिरने से कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। घर में सभी लोग बिस्तर पर थे तो वहीं मंदिर में कोई नहीं था। बिजली गिरने की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि बिजली गिरने की जानकारी है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हलका लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें