फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत

Thu, 25 May 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर लगा बारिश का पानी, सांसत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर-क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पूरे दिन आसमान में बादल लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। तेज हवा और रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन

सुबह से ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहने और हवा के कारण लोग गर्मी से काफी राहत महसूस कर रहे थे। बीच-बीच में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश से किसान प्रसन्न थे। वहीं क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़कों पर आवागमन में दिक्कत हुई। कपरवार के शारदा सीताराम इंटर कालेज मोड़ के निकट मुख्य सड़क पर करीब 10 मीटर बड़े गड्ढे में पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें