देवरिया। बनकटा विकास खंड क्षेत्र के बनकटा जगदीश निवासी सामाजिक कार्यकर्ता उमेश मिलन ने प्रभागीय वनाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि ग्राम सभा की भूमि पर लगाए गए वृक्ष की अवैध कटान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हल्का लेखपाल की मिलीभगत के जरिए बिना ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कराए एवं बिना खुली बैठक के कई माह से अवैध कटान कराई जा रही है। इसको लेकर गांव की जनता में रोष व्याप्त है। इससे राजस्व को हानि और वन संरक्षण को गहरा धक्का लगा है। करीब 50 दिन पूर्व खलिहान की जमीन का कदम का पेड़ गांव के ही कटवा लिया गया। जबकि अन्य पेड़ रात के अंधेरे में काटा जा रहा था कि ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी ने कटी लकड़ी रोकवाई। इसके दो दिन बाद हल्का लेखपाल मौके पर आकर केस दर्ज कराने की बात कहे, लेकिन आज तक केस दर्ज नहीं किया गया है। संवाद