फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

Sat, 29 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कांग्रेस की बैठक कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को हुई। इसमें जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने की रणनीति तैयार की गई। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि आज जनता महंगाई से पूरी तरह त्रस्त हो गई है। भाजपा जो भी वादा जनता से की थी उस पर वह खरी नहीं उतरी है। जिला सचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि अवर्षण के कारण पूरा जिला परेशान है। सरकार किसानों की पीड़ा को देखते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित करे। पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। गांवों में बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष मार्कंडेय मिश्र ने कहा कि पूरे क्षेत्र की सड़कें जर्जर हो गई हैं। केवल कागजों में इसे गड्ढा मुक्त किया गया है। सलेमपुर से डुमवलिया,सलेमपुर से मगहरा,सलेमपुर से पयासी, सलेमपुर से चेरो नवलपुर से लार सहित अधिकांश सड़कें पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। अगर इनका शीघ्र निर्माण नहीं किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। बैठक को जिला महासचिव चंद्रमोहन पांडेय, रामविलास तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, सत्यम पांडेय, वशिष्ठ मोदनवाल, मुन्नानाथ तिवारी, देवेंद्र तिवारी, अभिषेक वर्मा, दयाशंकर यादव, सैयद फिरोज अहमद, रमेश मद्धेशिया, जाबिर खान आदि ने संबोधित किया। संचालन युवा कांग्रेस के जिला मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें