फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार दूरबीन विधि से हुआ लीगामेंट का प्रत्यारोपण- एक घंटे का लगा समय

Tue, 09 Apr 2024 05:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 मेडिकल कॉलेज में पहली बार सोमवार को दूरबीन विधि से लीगामेंट का प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन करीब डेढ़ घंटे तक चला, जो सफल रहा। यहां के लिए बड़ी उपलब्धि है। मरीज छह माह से दर्द से परेशान था। अब उसे दर्द से राहत मिल जाएगी। निजी अस्पतालों में आपरेशन कराने पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च करना पड़ता।

विज्ञापन


महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ रही हैं। इलाज के साथ ही बड़े-बड़े ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। भटनी थाना क्षेत्र के लालचक निवासी मनोज कुमार चौरसिया (37) पुत्र विनोद चौरसिया छह माह पहले दुर्घटना में घायल हो गए थे। इलाज के बाद ठीक होने पर उनके घुटने में दर्द रहता था।

इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। करीब तीन माह पहले मेडिकल कॉलेज के आर्थो विभाग की ओपीडी में पहुंचे और डॉ. अजय कुमार यादव को दिखाए। सीटी स्कैन जांच में घुटने का लीगामेंट टूटा था। पहले उन्हें दवा देने के साथ ही सपोर्ट देकर आराम करने की सलाह दी गई। इससे राहत नहीं मिलने पर डॉक्टर ने प्रत्यारोपण करने निर्णय लिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल को दी गई, उन्होंने ऑपरेशन की सहमति दी। इसके बाद वाराणसी से इम्प्लांट मंगाया गया। सोमवार को प्राचार्य ने मरीज को बेहोशी दी। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने युवक के घुटने के सामने के हिस्से के लीगामेंट का प्रत्यारोपण किया।

यह दूरबीन विधि से किया गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में बेहोशक डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. विकास मित्तल, एसएल राय, अश्वनी, गोविंद, राजेश, उमेश, अमित शामिल रहे।

सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. एसएस द्विवेदी, डॉ. अरुणेश, डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. मानवेंद्र, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. सेराजुद्दीन, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. अनुराग शुक्ला आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें