फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन लिफ्टरों ने उड़ाए दो वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन लिफ्टरों ने उड़ाए वाहन
विज्ञापन

देवरिया/लार रोड। शहर के भुजौली कालोनी और मईल थाना क्षेत्र से शुक्रवार की रात में दरवाजे पर खड़े को वाहन लिफ्टरों ने उड़ा लिया। शनिवार सुबह वाहन स्वामी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
सदर कोतवाली भुजौली कालोनी निवासी राजवंशी चौरसिया ने अपने दरवाजे पर रात में बोलेरो खड़ी की थी। सुबह परिजन उठे तो वाहन गायब देख उनके होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चला तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली लाररोड मार्ग पर स्थित घर के सामने से चार पहिया वाहन चोरी हो गया। शुक्रवार की रात अनूप वाहन को दरवाजे पर खड़ाकर सोने चले गए। सुबह वाहन नहीं था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। साथ ही मईल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ बीबी राजभर ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें