फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला अस्पताल की लिफ्ट खराब

Wed, 17 May 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
एमसीएच विंग का खराब पडा लिफ्ट।संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में लगा लिफ्ट दो माह से है खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में लगा लिफ्ट दो माह से खराब है। लेबल रूम जाने में गर्भवतियों के दम फूल जा रहे हैं। वहीं वार्ड और एसएनसीयू सहित अन्य जगह जाने में तीमारदारों के पसीने छूट जा रहे हैं। वहीं अधिक उम्र के लोगों को तो सीढ़ी चढ़ने और रैंप से जाने में भी परेशानी हो रही है। ग्राउंड फ्लोर से कोई सामान लाने व ले जाने के लिए लोगों सोचना पड़ रहा है।
महिला अस्पताल को एमसीएच विंग में शिफ्ट कर दिया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी, बालरोग विभाग, ओपीडी आदि है। जबकि प्रथम तल पर लेबर रूम, वार्ड, द्वितीय तल पर ऑपरेशन थियेटर, वार्ड और तृतीय तल पर एसएनसीयू, केएमसी, एनआरसी स्थापित किया गया है। मरीजों को लेबर रूम और अन्य मंजिल पर जाने में आसानी के लिए दो लिफ्ट लगाया गया है। प्रत्येक की क्षमता एक बार में 20 लोगों के जाने तक की है। एमसीएच विंग बनने के बाद लिफ्टर काफी दिन तक नहीं चला। महिला अस्पताल शिफ्ट होने के बाद मरीजों व तीमारदारों की दिक्कत को देखते हुए लिफ्ट को ठीक कराया गया। इसके बाद लोगों को ऊपरी मंजिल में जाने में आसानी होने लगी। पर दो माह से लिफ्ट खराब है। इस वजह से प्रसव पीड़िता से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को लेबर रूम तक जाने में दिक्कत हो रही है। उन्हें रैंप का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं अन्य मंजिल पर भर्ती मरीजों के तीमारदारों को सामान व दवा लेकर नीचे से जाने में कठिनाई हो रही है। वहीं स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों को सीढ़ी चढ़नी पड़ रही है। जरूरत से तीन से चार बार नीचे से ऊपर आना-जाना पड़ता है। वहीं पुलिस मेडिगोलीगज के लिए जनपद के विभिन्न थानों से आने वाली महिला सुरक्षा कर्मियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


यहां जाने में होती है दिक्कत
- एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल के लेबर रूम, आपरेशन थिएटर के अलावा पोस्ट आपरेटिव व सामान्य प्रसव वार्ड में भर्ती मरीजों तथा एसएनसीयू, केएमसी, एनआरसी के लिए जाने में दिक्कत हो रही है।
- कोट:
- पतोहू दूसरी मंजिल पर भर्ती है। जरूरत पड़ने पर सामान और अन्य कोई चीज लाने के लिए नीचे जा पड़ रहा है। नीचे से वार्ड तक दूरी तय करने में सांस फूलने लगता है। -प्रेमलता देवी, पथरदेवा
-
- पतोहू दूसरी और नवजात को तीसरी मंजिल पर एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। दोनों जगह आना-जाना पड़ रहा है। लिफ्ट खराब होने से सीढ़ी चढ़नी पड़ रही है। अधिक उम्र होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। -कोइली देवी, तरकुलवा
विज्ञापन

-
एमसीएच विंग में स्थित लिफ्ट को ठीक कराने की प्रक्रिया चल रही है। टेक्नीशियन को बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द लिफ्ट का मरम्मत हो जाएगा। इसके बाद मरीजों व तीमारदारों को सहूलियत होगी। -डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें