फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्भवती को छूट जा रहा पसीना, लिफ्ट महीनों से खराब

Fri, 09 Feb 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
महिला अस्पताल का लिफ्ट खराब ।संवाद
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

लेबर रूम, ओटी व वार्ड में जाने में मरीजों व तीमारदारों को हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में गर्भवती को लेबर रूम व ओटी तक जाने में पसीना छूट जा रहा है। यहां लगे दोनों लिफ्ट खराब हैं। करीब तीन माह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
इससे बुजुर्ग तीमारदारों और शुभचिंतकों वार्ड और एसएनसीयू सहित अन्य कार्य के लिए जाने में सीढ़ी चढ़ने और रैंप से जाने में दिक्कत हो रही है।
मेडिकल कॉलेज का महिला अस्पताल एमसीएच विंग में है। मरीजों और तीमारदारों की सहूलियत के लिए लिफ्ट लगी है। दो माह से अधिक समय से लिफ्ट खराब है।
बेटी को प्रसव कराने पहुंची पुरना छापर की मायावती देवी को जरूरी सामान लाने के लिए प्रथम मंजिल से नीचे आ रही थीं। बताया कि लिफ्ट न होने से दिक्कत हो रही है। रिश्ते की पतोहू को देखने विमला देवी दूसरी मंजिल पर जा रही थीं। हाथ में सेव का पैकेट था। लिफ्ट न होने से उन्हें दिक्कत हो रही थी
विज्ञापन

महिला अस्पताल में सबसे नीचे इमरजेंसी, बालरोग विभाग, ओपीडी आदि है। जबकि प्रथम मंजिल पर लेबर रूम, वार्ड, दूसरी मंजिल पर ऑपरेशन थियेटर, वार्ड और तीसरी मंजिल पर एसएनसीयू, केएमसी, एनआरसी है। यहीं मेडिगोलीगल भी होता है।
मरीजों को लेबर रूम और अन्य मंजिल पर जाने में आसानी के लिए दो लिफ्ट लगाई गई हैं। एक की क्षमता एक बार में 20 लोगों को लेकर जाने की है। महिला अस्पताल शिफ्ट होने के बाद मरीजों व तीमारदारों को ऊपरी मंजिल पर जाने में सहूलियत के लिए लिफ्ट की सुविधा शुरू की गई। इससे बाद मरीजों व तीमारदारों को आसानी थी।
इसके बाद कई बार लिफ्ट खराब हुई और बनी। इधर, फिर तीन माह से लिफ्ट खराब है। इसके चलते प्रसव पीड़िता को लेबर रूम तक जाने में परेशानी हो रही है। रैंप का सहारा लेना पड़ रहा है। अन्य मंजिल पर भर्ती मरीजों के तीमारदारों को दवा तथा अन्य जरूरी सामान लेने नीचे आने और जाने में कठिनाई हो रही है।
वहीं, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों को सीढ़ी चढ़नी पड़ रही है। जरूरत से कई बार ऊपर से नीचे आना पड़ता है। पुलिस मेडिकोलीगल भी तीसरी मंजिल पर होता है। जिले के विभिन्न थानों से आने वाली महिला सुरक्षा कर्मियों को परेशानी होती है।

इन वार्डों तक पहुंचने में होती है परेशानी
देवरिया। महिला अस्पताल के लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर के अलावा पोस्ट ऑपरेटिव व सामान्य प्रसव वार्ड में भर्ती मरीजों तथा एसएनसीयू, केएमसी, एनआरसी, मेडिगोलीगल के लिए जाने में दिक्कत हो रही है।
को
बहन को बच्चा पैदा हुआ है। पहली मंजिल पर लेबर रूम में ले जाने के लिए परेशानी हुई। लिफ्ट लगी है। हर आदमी पहले वहीं जाता है, लेकिन वह शोपीस बना है। जिम्मेदारों को इसे जल्द ठीक कराना चाहिए।
-चंद्रप्रकाश मिश्र, भुजौली काॅलोनी

भाभी मीनाक्षी देवी को ऑपरेशन से बच्चा हुआ है। तीन दिन से अस्पताल में हूं। सामान लेने के लिए नीचे जाना पड़ता है। लिफ्ट चालू न होने से परेशानी होती है। सीढ़ी चढ़ने में दम फूल जाता है। -नन्हे गुप्ता, रामपुर कारखाना
विज्ञापन

कोट
महिला अस्पताल की लिफ्ट में गड़बड़ी आई है। उसे ठीक करने के लिए मैकेनिक भेजने के लिए कंपनी को पत्र भेजा गया था। रिमाइंडर भेजा गया है। जल्द मरम्मत हो जाएगी। इसके बाद मरीजों व तीमारदारों को परेशानी नहीं होगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें