बघौचघाट। बसडीला जदुधुरी गांव के एक युवक पर शनिवार को कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कुछ नामजद और अज्ञात युवकों पर चाकू और चेन से सिर और पेट पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गांव निवासी एहसान के अनुसार, वह चौरा खास थाना क्षेत्र के पचरुखिया घाट के पास गया था। कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने चाकू से उसके सिर और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। फाइटर और चेन से हमला किया गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उसे जान से मारने की नीयत से आए थे।
घायल एहसान को लोगों ने अस्पताल पहुंचाय। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने चौरा खास थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपितों के पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। सीओ जयंत यादव ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। संवाद