फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में डूबी धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। सोमवार तड़के करीब चार बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। लगातार हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। निचले और खालार वाले खेतों में धान की फसल डूब गई, जबकि अन्य खेतों में भी फसल डूबने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। वहीं बारिश के कारण बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा और दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


जंजीरहा गांव के किसान उमेश सिंह ने बताया कि उनके खेत में लगाया गया अधिकांश धान पानी में डूब गया है। यदि जल्द बारिश नहीं रुकी तो पूरी फसल नष्ट हो जाएगी। सोहनपुर की किसान सुमित्रा देवी ने बताया कि महंगा डीजल खरीदकर पंपसेट से सिंचाई कर धान की रोपाई कराई थी, लेकिन अब लगातार बारिश से खेत जलमग्न हो गए हैं और धान डूब गया है। बनकटिया के किसान रामाश्रय यादव ने बताया कि मजदूर लगाकर धान की रोपाई कराई थी। बारिश के कारण खेतों में अत्यधिक पानी भर जाने से फसल डूब गई है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

लगातार बारिश के चलते कई संपर्क मार्गों पर भी जलभराव की स्थिति बनी रही। किसानों का कहना है कि यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ और खेतों से पानी की निकासी नहीं हुई तो धान की फसल को व्यापक नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें