फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद की दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित, नौ को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नकली कीटनाशकों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद की 26 दुकानों पर छापा मारा गया था। शासन के निर्देश पर कीटनाशी निरीक्षकों व संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जांच की थी।
विज्ञापन

इस दौरान बिना सूचना के बंद रहीं दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है। वहीं नौ दुकानों काे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अभियान के दौरान गुणवत्ता परखने के लिए 11 कीटनाशकों के नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर अनियमितताएं भी सामने आईं।
जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि बिना सूचना के दुकान बंद रखने और नियमों का उल्लंघन करने पर दो विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

वहीं, स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिलने, किसानों को कैश मेमो न देने सहित अन्य खामियों के चलते नौ प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा चार अन्य दुकानदारों को सख्त चेतावनी देकर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने सभी विक्रेताओं को चेताया कि वे निर्धारित मानकों और नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कीटनाशी अधिनियम 1968 और कीटनाशी नियमावली 1971 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें