रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में शत्रु संपत्ति की जांच के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष शिव कुमारी देवी ने जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। अतिक्रमण किए गए लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों का कब्जा हटाने की मांग की है। इस पत्र से नगर में खलबली मची हुई है।
जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में नगर पंचायत ने मांग की है कि रामपुर कारखाना नगर पंचायत में लगभग तीन एकड़ शत्रु संपत्ति को राजस्व विभाग से चिह्नांकन करके नगर पंचायत के पक्ष में दर्ज कराया जाए, जिससे नगर का विकास एवं उसमें होने वाले अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जमीन उपलब्ध हो सके। नगर के विभिन्न वार्डों में नान जेडे शत्रु संपत्ति की जमीन उर्दू भाषा को तोड़ मरोड़ कर अपने पक्ष में फर्जी तरीके से हेराफेरी कराकर अभिलेखों में दर्ज कर कब्जा किया गया है।
75 वर्षों से भूस्वामियों ने पूरे कुटुंब के साथ स्थाई रूप में दूसरे देशों में चले गए हैं। तबसे उन लोगों का नगर पंचायत रामपुर कारखाना से आवागमन नहीं है और न तो इस प्रकार का कोई संबंध है। ऐसे में जमीन खाली पड़ी शत्रु संपत्ति भूमि की जांच किया जाना आवश्यक है। नगर पंचायत के गुदरी बाजार, ठाकुर रामेश्वर वार्ड, सोनार टोली सहित अन्य जमीनों के मामले में मांग की है।