भटनी। नगर के उत्तरी रेलवे कॉलोनी में करीब दो करोड़ की लागत से बनने वाली आरसीसी सड़क बनने के साथ ही टूट गई। मामले में क्षेत्र के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर को पत्र भेज इसकी जांच कराने की मांग की है।
भटनी नगर के उत्तरी रेलवे कॉलोनी में करीब दो करोड़ की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया। सड़क बनने के साथ ही टूटने लगी। यह देख लोगों ने इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की। इसी क्रम में क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी सुमंत दीक्षित ने आरटीआई के तहत सड़क निर्माण सम्बन्धी सूचना मांगी। तय समय में सूचना नही देने पर आयोग ने रेलवे के जिम्मेदारों को फटकार लगाई थी। बावजूद प्रकरण में अभी तक सड़क की जांच नही हो सकी है। शिकायत कर्ता ने पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर से इसकी जांच कराने की अपील की है। संवाद