सदर तहसील में लेखपालों ने धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लेखपालों ने कई मांगों को लेकर शुक्रवार को धरना दिया। उनका कहना था कि संगठन की मांगों के प्रति सरकार उदासीन है। लैपटॉप का वितरण नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। इसके चलते वाजिब मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। राजस्व मंत्री को संबोधित मांगपत्र एसडीएम सदर को दिया।
प्रांतीय नेतृत्व के आहृवान पर शुक्रवार को सदर तहसील के लेखपाल तहसीलदार के कार्यालय के सामने एकत्र हुुए। इसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में धरना शुरू दिया। प्रांतीय महामंत्री बृजेेश श्रीवास्तव ने कहा कि एसीपी में विसंगतियों को दूर किया जाए। इसके चलते लेखपालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वेतन उच्चीकरण का लाभ तत्काल दिलाया जाए।
पदनाम और शैक्षिक योग्यता में परिवर्तन हो। लेखपाल को राजस्व उपनिरीक्षक और शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित हो। इसके साथ ही प्रोन्नति के अवसर का लाभ तत्काल दिया जाए। उन्होंने कहा कि बहुप्रतीक्षित मांग लैपटॉप तत्काल मुहैया हो।
ताकि ई-डिस्ट्रिक्ट और आईजीआरएस समेत अन्य योजनाओं को क्रियान्वयन में आसानी हो। प्रदेश महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने 16 अगस्त से प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा बताई जिलाध्यक्ष नागेेश पति त्रिपाठी ने कहा कि राजस्व परिषद के प्रस्ताव के अनुसार नियमावली में संशोधन हो। ताकि राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति की व्यवस्था हो।
उन्होंने कहा कि कि 16 अगस्त से आंदोलन सफल होगा। इस दौरान संतोष कुमार, उमेश उपाध्याय, रामानंद पाल, सुभाष आजाद, राधेश्याम द्विवेदी, नरेंद्र प्रसाद, राजकुमार मिश्र, सूर्यदेव पटेल, रामलाल सिंह, ऋषिकेश शाही आदि मौजूद रहे।