फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे लेखपाल

Sat, 22 Aug 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील देवरिया सदर इकाई ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन एसीओ की ओर से लेखपालों के खिलाफ की जा रही कथित गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई का विरोध किया है। संघ ने आज थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। लेखपाल सुबह 10 से शाम चार बजे तक तहसील परिसर में उपस्थित रहकर धरना देंगे। संघ ने अयोध्या जिले की सोहावल तहसील के लेखपाल उत्कर्ष दीपक से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी एसीओ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील देवरिया सदर शाखा की ओर से एसडीएम को दिए गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में फील्ड में कार्यरत लेखपालों के खिलाफ एसीओ, उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की जा रही कथित गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई से लेखपालों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना है। संघ का कहना है कि लेखपाल ग्रामीण क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में शासन की योजनाओं और राजस्व से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करते हैं। किसी कर्मचारी के खिलाफ गलत आरोप लगने पर उसका सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन गंभीर रूप से प्रभावित होता है। संघ ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष एवं वैधानिक कार्रवाई का समर्थन करता है, लेकिन नियमों के विरुद्ध एवं अनुचित कार्रवाई किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।
संघ ने पत्र में अयोध्या जिले की तहसील सोहावल के लेखपाल उत्कर्ष दीपक से जुड़ी घटना का उल्लेख किया है। संगठन का कहना है कि इस मामले में रिश्वत की मांग किए जाने के आरोप के समर्थन में स्पष्ट तथ्य प्रस्तुत नहीं किया गया। संघ ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी एसीओ कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

तहसील मंत्री प्रदीप आलम की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर प्रदेश की सभी तहसीलों के लेखपाल 22 अगस्त को थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे। देवरिया सदर तहसील के लेखपाल भी सुबह 10 से शाम चार बजे तक तहसील परिसर में उपस्थित रहकर एसीओ की कथित अनुचित एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में धरना देंगे। संघ ने कार्यक्रम के संबंध में प्रशासन से आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें