फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 18 Jun 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला खुर्द गांव में कब्जे की जांच करने गए लेखपाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से लेखपाल संघ में आक्रोश है। बुधवार को तहसील के सभी लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। लेखपालों ने आरोप लगाया कि पुलिस की उदासीनता के कारण मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तारी से बचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर गांव निवासी मीना देवी पत्नी अनिरुद्ध, वर्तमान निवासी मुसैला खुर्द, की शिकायत पर हल्का लेखपाल ओमप्रकाश कुशवाहा रविवार को मौके पर जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान विक्रेता सुदेश पटेल, उसका पुत्र अतुल पटेल तथा प्लाटर उदय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। सभी लोग असलहों से लैस थे। आरोपियों ने पहले शिकायतकर्ता और उसके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की, फिर लेखपाल ओमप्रकाश कुशवाहा पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें