वार्डों के रैपिड सर्वे के लेखपालों की तैनाती हुई
सीमा विस्तार वाले क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद रैपिड सर्वे के लिए प्रत्येक वार्ड में एक लेखपाल की तैनाती की गई है, जो एक सप्ताह में सर्वे का काम पूरा करेंगे। इसके लिए नगर पालिका परिषद में कक्ष का निर्धारण किया गया है।
नगर पालिका परिषद में शामिल 23 गांव होने के कारण अब वार्डों की संख्या 33 हो गई है। सीमा विस्तार के कारण करीब 52 हजार वोटों की संख्या बढ़ी। जनसंख्या बढ़ने के कारण क्षेत्र का पिछड़ी जाति जनसंख्या की गणना की जानी है, क्योंकि इसी आधार पर नगर पालिका अध्यक्ष और 33 वार्डों के आरक्षण भी तय होंगे।
इसके लिए वार्ड नंबर एक से लगायत 33 तक प्रत्येक में एक लेखपाल को जिम्मेदारी दी गई है। सभी को वार्ड आवंटित करते हुए एक सप्ताह के भीतर रैपिड सर्वे का आंकड़ा राजस्व विभाग को देना है, ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।
वार्डों का मनचित्र होगा ऑनलाइन
देवरिया। नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों का निर्धारण कार्य पूरा होने के बाद अब वार्डों का मानचित्र ऑनलाइन करने का कार्य शुरू हो गया है। कुछ वार्डों को लेकर आला अफसरों के पास आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कुछ फेरबदल भी किया गया है।
कोट
रैपिड सर्वे कर पिछड़ी जाति की जनसंख्या का गणना एक सप्ताह के भीतर कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी वार्डों में एक लेखपाल की तैनाती की गई है। सभी पूरी सावधानी के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
-सौरभ सिंह, एसडीएम सदर