ट्रक की चपेट में आने से बैरौना चौराहे के पास रविवार की शाम एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
खुखूंदु थाना क्षेत्र के बैरौना गांव निवासी सुरजू भगत (60) कोलकाता में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। करीब चार वर्ष पूर्व घर आए थे। घटना के दिन शाम को साइकिल से खेत में लगी फसल को देखने जा रहे थे। अभी वह देवरिया-बरहज मार्ग पर बैरौना चौराहे के पास पहुंचे थे, इसी दौरान बरहज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।
इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक जुटे तब तक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक के तीन पुत्र अजय, अमित व दुर्गेश व तीन पुत्रियां सुनीता, अनिता व सरिता तथा पत्नी कल्पाती देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। संवाद