बरहज। रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर मंगलवार को एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। वायरल वीडियो में लेखपाल काले रंग का चश्मा लगाए और चौकन्ना दिखाई दे रहा है। वह एक शख्स के ऊपरी जेब में रखे मोबाइल को अंदर रखने के लिए कह रहा है। वह किसी कार्य के बदले में पास में खड़े शख्स से रिश्वत लेते भी दिख रहा है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि लेखपाल सूरज कुमार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। संवाद