बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। भठवा पांडे निवासी विजय कुमार तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर रास्ते से अतिक्रमण हटवाने के लिए लेखपाल पर रिश्वत मांगने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
तहरीर के मुताबिक विजय के निजी रास्ते और सरकारी चक मार्ग को गांव के ही कुछ लोगों ने अवरुद्ध कर दिया है। मार्ग से अतिक्रमण हटवाने के लिए उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। इसी मामले में लेखपाल प्रधान के यहां आए थे। आरोप है कि लेखपाल ने मामले के निस्तारण के लिए उनसे रिश्वत की मांग की। इस संबंध में एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि उचित कार्रवाई की जाएगी।