फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चीफ, डिप्टी एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चार पदों पर होगी नियुक्ति, प्रक्रिया शुरू

Sun, 04 Feb 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
आपराधिक मामलों में वंचितों तथा कमजोर वर्ग की प्रतिरक्षा के लिए होगी नियुक्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद देवरिया में आपराधिक मामलों में वंचितों तथा कमजोर वर्ग की प्रतिरक्षा के लिए लीगल एड डिफेंस काउंसिल की स्थापना की जानी है। इसके लिए चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल के एक-एक 01 तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के दो पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार दूबे द्वितीय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर देवरिया जनपद में आपराधिक मामलों में वंचितों तथा कमजोर वर्ग की प्रतिरक्षा के लिए लीगल एड डिफेंस काउंसिल की स्थापना की जानी है। इसके लिए चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल व डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल का एक-एक तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के दो पदों पर नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चारों पदों के लिए चयन समिति आवेदकों का चयन पूर्ण रूप से योग्यता के आधार पर करेगी। इसमें अभ्यर्थी के विधिक ज्ञान, कौशल और अनुभव को ध्यान में रखा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि आगामी 15 फरवरी शाम पांच बजे तक है। आवेदन पत्र विभाग के कार्यालय या वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें