फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अंकिता शुक्ला देवरिया नगर पालिका की नई ईओ

Sun, 04 Feb 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद देवरिया के ईओ रोहित सिंह का स्थानांतरण चंदौली जिले के मुगलसराय नगर पालिका के ईओ पद पर हो गया है। उनकी जगह अयोध्या से अंकिता शुक्ला को ईओ बनाया गया है। कई अन्य ईओ का स्थानांतरण भी हुआ है। शासन स्तर से हुए इस स्थानांतरण की सूची में नगर पंचायत लार के ईओ राजन नाथ तिवारी का स्थानांतरण बरेली जनपद की सिरौली नगर पंचायत के ईओ के पद पर हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह नगर पालिका गौरा बरहज के ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय का स्थानांतरण इटावा जिले के भरथना नगर पालिका के ईओ पद पर हुआ है।
शासन स्तर से नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर जलराजन चौधरी को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जबकि देवरिया के मुख्य राजस्व अधिकारी राजनीश राय का स्थानांतरण अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ के पद पर हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें