बरहज। तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ता संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को पत्रक दिया। तहसील बार संघ अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित और महामंत्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम को पत्रक दिया। पत्रक में वकीलों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस मौके पर रणजीत मिश्र, त्रिपुरेश मिश्र, उमेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।