फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 17 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की मनमानी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन देने के बाद अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसपी के आश्वासन के बाद अधिवक्ता शांत हुए। डिस्ट्रिक्ट बार एशोसिएशन के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह और अनिल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संघ भवन पर बैठक की। इसमें अधिवक्ता भैरव मिश्र सहित अन्य अधिवक्ताओं पर हमले के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की गई। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त को सौंपा। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पर पहुंचे। उनका कहा था कि अधिवक्ता पर हमले के बाद पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया। सभी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज था। एसपी से बातचीत के बाद अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौबीस घंटे का समय दिया।  इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरी, सुभाष राव, रामेन्द्र यादव लोकनाक पांडेय, प्रभाकर  आदि रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें