अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश और केंद्र सरकारों की कार्यप्रणाली को जन विरोधी बताया। किसान सभा के पदाधिकारियों ने मांग की कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारी और कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला कराया जाए। राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र एडीएम वित्त राजस्व राजकेश्वर को दिया।कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रामविलास मणि ने कहा कि रबी और खरीफ की फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों को 20 हजार रुपया प्रति एकड़ का मुआवजा प्रदान किया जाए। जिलाध्यक्ष कमला यादव ने कहा कि सरकारी और सहकारी बैंकों को कृषि ऋण और नलकूपों का बिजली बिल माफ हो। इंडिया मार्का-टू हैंडपम्प को लगाया जाए। आनंद प्रकाश चौरसिया ने कहा कि किसान, मजदूर और दस्तकारों को 3000 रुपया मासिक पेंशन दिया जाए। इस दौरान विजय प्रकाश, उमेश वर्मा, रामबदन गोंड, रामजी चौहान, सलाउद्दीन, सलीम, रमाशंकर शर्मा आदि ने संबोधित किया।