फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने प्रदेश सरकार को कोसा

Sat, 19 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर में मौन रहकर एसडीएम को पत्रक देते अधिवक्ता
विज्ञापन
प्रतापगढ़ की घटना के अगले दिन कानपुर नगर में वकील की हत्या से वकीलों में उबाल है। जिला बार एसोसिएशन और जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से वकीलों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नाराजगी जाहिर की है। वकीलों ने खराब कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में जुटे वकीलों ने प्रदेश में वकीलों पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। वकीलों ने कहा कि प्रतापगढ़ में जवाहर लाल मिश्र की हत्या के अगले रोज कानपुर नगर के बिल्हौर में जितेंद्र पाल की हत्या कर दी गई है। पूरे प्रदेश में गुंडों, माफियाओं के भय के साए में लोग जी रहे हैं। 
प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है। प्रदेश में वकीलों की आए दिन हत्याएं चिंता का विषय है। वकीलों ने पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता दिलाने, वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, सचिव अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी शैलेंद्र मिश्र को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मौके पर अध्यक्ष हरींद्र प्रताप श्रीवास्तव, भूपेंद्र मणि, शैलेश चंद्र नारायण, दशरथ, जयप्रकाश तिवारी, राजेश मणि, बृजबांके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें