फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले से वकीलों में भारी आक्रोश

Sun, 08 Feb 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में हुई। इसमें अधिवक्ता प्रवेश नाथ त्रिपाठी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर अधिवक्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं पर बढ़ते हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रशासन ने जल्द ही प्रवेश नाथ त्रिपाठी के हमलावरों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा, तो बार एसोसिएशन कड़ा रुख अख्तियार करने को मजबूर होगा।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अनुशासन समिति के सदस्य दिव्यांश पति त्रिपाठी (एडवोकेट) ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता पर हमला सीधे तौर पर न्यायपालिका की गरिमा को चुनौती है। उनके आह्वान पर सभा में मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में सुर मिलाया और अविलंब गिरफ्तारी की मांग दोहराई।
विज्ञापन

पूरी बैठक के दौरान प्रवेश नाथ त्रिपाठी का मुद्दा छाया रहा। वकीलों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी में हो रही देरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करती है। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता कार्य बहिष्कार जैसे कड़े कदम उठा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें