लखनऊ में वकील श्रवण कुुमार की हत्या को लेकर हुए बवाल पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना ने तूल पकड़ लिया है। दीवानी, कलेक्ट्रेट और तहसील न्यायालयों में वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
दीवानी न्यायालय के वकीलों ने कहा कि लखनऊ में वकील श्रवण कुमार की हत्या कर दी गई। इस घटना से वकील समाज मर्माहत है। वकीलों का कहना है कि हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
यह चिंता का विषय है। इस दौरान अध्यक्ष शिव पूजन सिंह, सिंहासन गिरी, श्रीराम तिवारी, सुशील मिश्र, मनोज मिश्र, तरूण मणि, संजय सिंह, उग्रसेन सिंह, प्रमोद यादव, अनिल सिंह, कंचन तिवारी आदि ने विरोध जताया।
कलेक्ट्रेट में भी वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। सदर तहसील में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नर्वदा चौहान की अध्यक्षता में बैठक में घटना की निंदा की गई।
वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। वकीलों ने कहा कि उप्र बार काउंसिल की ओर से जैसा निर्देश मिलेगा वैैसा ही किया जाएगा।
इस मौके पर कमल मणि, मुहम्मद, राधेश्याम पटेल, ईश्वर प्रसाद, अजरेश आदि रहे।