देवरिया। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 23 राघव नगर पश्चिमी की निर्दल सभासद प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. दिग्विजय की तहरीर पर की गई है।
वार्ड संख्या 23 राघव नगर पश्चिमी के मतदान केंद्र 45 के बूथ संख्या 132 परिसर के बाहर दीवार पर निर्दल प्रत्याशी ममता यादव पत्नी आलोक यादव के चुनाव चिह्न आम का पोस्टर बृहस्पतिवार की सुबह चिपका मिला। जबकि बुधवार रात में नहीं था। इसे प्रशासन ने गंभीर से लिया। इसके बाद नगर पालिका के सेक्टर मजिस्ट्रेट-7 डॉ. दिग्विजय ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।