रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को डाक बंगला रुद्रपुर में विधानसभा क्षेत्र के संतोष यादव के अध्यक्षता में हुई। संगठन की समीक्षा करते हुए पार्टी के प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र अपने संक्रमण काल से गुजर रहा है। देश की सीमाएं असुरक्षित हैं, विदेश नीति पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही है। इस दौरान विजय प्रताप यादव, लक्ष्मण निषाद, अवनीश यादव, सतीश यादव, सिकंदर यादव, हरेंद्र त्यागी, बैजनाथ यादव, रामसेवक यादव, शशांक शेखर गुप्ता, मुरारी कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद