फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रंजिश में सगे भाइयों की पिटाई, चार पर केस

Sun, 08 Jun 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों की मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बरारी उर्फ मछरीगांवा निवासी आकाश यादव चार जून की रात निमंत्रण से घर आ रहा था। पुलिस को दी तहरीर में आकाश ने आरोप लगाया है कि जैसे ही वह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे चार लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर उसका भाई आदित्य पहुंचा। आरोपियों ने दोनों भाइयों की लाठी-डंडे और हाथ में पहने कड़े से पिटाई कर दी। पुलिस ने आकाश की तहरीर पर बैकुंठपुर निवासी पंकज यादव, अभिषेक, अंकित और छोटेलाल पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें