फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फाइनल में लार की टीम ने ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

Mon, 05 Jan 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी विकास खंड के बलुआ अफगान के हरिबंश सहाय शिक्षक संस्थान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को खेला गया। इसमें लार की टीम ने फाइनल मुकाबले में कुटिया को 9 रन से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा के जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमेश्वर नाथ तिवारी ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद कुटिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 16 ओवर में लार की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए और कुटिया को जीत के लिए 99 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कुटिया की टीम 15वें ओवर में मात्र 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह लार की टीम ने यह मुकाबला 9 रनों से जीत लिया। सिरीज के सभी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुटिया टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं आलोक यादव को मैन ऑफ द मैच व बेस्ट फील्डिंग का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मैच में निर्णायक की भूमिका रविंद्र कुशवाहा व कमलेश भारती ने निभाई। बेहतरीन कमेंट्री शुभम यादव द्वारा की गईं। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्राॅफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से शैलेश सहाय कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, कमलेश भारती, शैलेंद्र कुशवाहा, बलवंत कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, ऋषिकेश कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें