फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में लार ओवरऑल चैंपियन

Fri, 24 Nov 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। कंपोजिट विद्यालय चौमुखा, लार के परिसर मेंं बृहस्पतिवार को तहसील स्तरीय दिव्यांग बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लार की ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नेत्रहीन सूरज ने सरस्वती वंदना व गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में लार ब्लॉक आजाद प्रथम, लार ब्लॉक आयुष द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी दौड़ में सलेमपुर ब्लाॅक के प्रियांशु प्रथम, लार ब्लॉक के आजाद द्वितीय व सरफराज तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत में भटनी ब्लॉक के सूरज ने प्रथम स्थान व लार ब्लाक के चिराग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चम्मच दौड़ में लार ब्लॉक की प्रियंका प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में लार ब्लॉक बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद खेल व्यायाम शिक्षक मनीष सिंह बंटी ने दिव्यांग मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।
इसके पहले खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि ग्राम प्रधान अरविंद कुशवाहा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह रहे। इस दौरान अरविंद कश्यप, राजकपूर,कन्हैया कुमार, प्रीतिका यादव, वेद प्रकाश दुबे, रामनयन यादव, खालिद खान आदि शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोविंद मिश्रा व शिशिर राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें