फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार मठ आश्रम का होगा कायाकल्प: स्वामी विवेकानंद गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लार मठ आश्रम का होगा कायाकल्प: स्वामी विवेकानंद गिरी
विज्ञापन

लार (देवरिया)। लार मठ आश्रम का कायाकल्प जल्द किया जाएगा। परिसर में स्थित कॉलेज में इलाके के छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। यह बातें महाकालेश्वर उज्जैन मंदिर के मठाधीश्वर स्वामी विवेकानंद गिरी ने कही।
विज्ञापन

महाकालेश्वर उज्जैन मंदिर के मठाधीश्वर व मठ आश्रम लार के उत्तराधिकारी स्वामी विवेकानंद गिरी शुक्रवार सुबह मठ आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचते ही पर्यावरण प्रहरी शमशाद मलिक, शिक्षक शिशिर राय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. मनीष कुशवाहा, पूर्व महामंत्री साहू विशाल गुप्ता, समाजसेवी प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मठ आश्रम का कायाकल्प होगा। इसके लिए हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने जल्द ही जीर्णोद्धार के लिए अलग से विशेष बजट देने को कहा है। इस परिसर में स्थित कॉलेज के छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। आधुनिक योग कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी। इस दौरान सभासद आलिम लारी, अरसलान लारी, दीपू गुप्ता, रमन गुप्ता, विनोद यादव, संदीप कुमार, देवेंद्र यादव, सचिन शर्मा, राजू सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें