फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गंडक के भूमि की हुई पैमाइश

Tue, 21 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग के रामपुर कारखाना थाने के बगल में गंडक विभाग की जमीन की पैमाइश सोमवार को की गई। पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे। सरकारी अमला के पहुंचते ही मौके पर कस्बा वासियों की भारी भीड़ जुट गई। समाधान दिवस के बाद तहसीलदार सदर, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता चंद्रशेखर चौहान, जिलेदार सुभाष चंद्र शर्मा, लेखपाल मोहन सिंह और अवर अभियंता अनीता यादव गंडक कॉलोनी परिसर पहुंचे। अधिकारियों के साथ राजस्व एवं सिंचाई विभाग के दर्जनों कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। जरीब लेकर चारों सीमाओं से पैमाइश शुरू हुई। रामपुर कस्बा के भी भूमि के विक्रय एवं क्रय करने वाले लोगों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें