फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लेखपाल भवन के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित

Sun, 07 Dec 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तहसील में लेखपाल भवन के लिए जगह चिहिंत करते जेई। संवाद
विज्ञापन
सलेमपुर। राज्य मंत्री के आदेश पर रविवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई तहसील परिसर पहुंचे। ब्लॉक कार्यालय के समीप तहसील की भूमि को लेखपाल भवन के लिए चिह्नित किया। पैमाइश के बाद जेई एस्टीमेट बनाकर राज्य मंत्री के समक्ष पेश करेंगे। अनुमति के बाद विभाग को भेजा जाएगा। धन आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील में कार्यरत लेखपाल आशीष की मौत के बाद उनके गांव धनगड़ा के बरावं टोला पहुंचीं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने तहसील परिसर में लेखपाल के नाम से भवन बनाने का एलान किया था। राज्यमंत्री ने कहा था कि तहसील परिसर में लेखपाल भवन का निर्माण के लिए मैं अपने निधि से धन दूंगी।
इस भवन का नाम आशीष लेखपाल भवन होगा। इसी क्रम में रविवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई सतेंद्र पाल ने तहसील पहुंचे और लेखपाल भवन के लिए जगह को चिह्नित किया। लेखपालों की मौजूदगी में नापी करने के बाद एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गाैतम ने बताया कि मेरा प्रयास है कि लेखापाल आशीष के नाम के भवन का जल्द से जल्द निर्माण पूरा कर दिया जाए। एस्टीमेट आते ही धन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें