महुआडीह चौराहा पर जनरल स्टोर की दुकान में चोरी के बाद खाली पड़ी दुकान स्रोत : पीड़ित
देसही देवरिया। महुआडीह चौराहा पर बुधवार की रात को एक जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये से ऊपर की चोरी की गई। बृहस्पतिवार की सुबह बगल के दुकानदारों ने ताला टूटा हुआ देखकर दुकान की मालकिन को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीमों ने मामले की जांच की। महुआडीह स्थानीय चौराहा पर पिंकी देवंशी किराए की मकान में जनरल स्टोर की दुकान चलाती हैं। बुधवार की शाम साढ़े आठ बजे के करीब वह दुकान बंद कर चौराहे पर ही स्थित अपने मकान में चली गईं। रात को दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए और सारा कीमती सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह बगल के दुकानदारों ने ताला टूटा हुआ देखकर दुकानदार को मामले की जानकारी दी। एसओ महुआडीह अमित कुमार राय ने बताया कि पिंकी देवंशी के जनरल स्टोर की दुकान में रात को चोरी हुई है। मामले की जानकारी है। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीमों को बुलाकर जांच कराई गई। संवाद