फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ताला तोड़कर पूर्व प्रधान के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के पूर्व प्रधान के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों का समान चुरा ले गए। पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह परिवार के साथ बिहार में रहते हैं। घर पर रह रही उनकी मां किसी रिश्तेदारी में गई थी। चोरी की सूचना पर पहुंचे मकान मालिक पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डुमरी निवासी धर्मवीर सिंह बिहार में नौकरी करते हैं जहां परिवार के साथ रहते हैं। घर पर रह रही उनकी मां मनसा देवी भी कुछ दिन पहले एक रिश्तेदारी मऊ गई थीं। चोरों ने सुनसान घर देख दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश घुसे और बैटरी, इन्वर्टर, टुल्लू पंप, सोने और चांदी के जेवरात सहित पीतल के बर्तन चुरा लिए। शुक्रवार को जब उनकी मां वापस गांव आई तो देखी कि ताला खुला है अंदर का समान गायब है । इसकी सूचना तत्काल पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह को दी। जानकारी होते ही पूर्व प्रधान गांव आए इसकी तहरीर लार पुलिस को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष लार राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें