फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में बेलन लेकर सड़क पर आईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में बेलन लेकर सड़क पर आईं महिलाएं
विज्ञापन

रुद्रपुर। रसोई गैस, डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम और बेतहाशा बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं बेलन लेकर सड़क पर उतर गईं। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभय राज को दिया।
विज्ञापन

सपा नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने रुद्रपुर में बिजली कटौती, बढ़ती महंगाई, डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दाम के विरोध में चुल्हा चौका छोड़कर सड़क पर उतर गईं। उन्होंने हाथ में बेलन लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने घर गृहस्थी चलाने के लिए जरूरी सामान के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने आए दिन हो रहे महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में आवाज बुलंद किया। सपा नेता प्रदीप यादव ने कहा कि योगी सरकार में चारो ओर अराजकता का माहौल है। बेतहाशा महंगाई से गरीबों का हाल बेहाल हुए जा रहा है। रसोई गैस की महंगाई से गरीब का चूल्हा नहीं जल पा रहा है। डीजल पेट्रोल के साथ खाद्य तेल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब विरोधी सरकार साबित हो रही है। वह चंद पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गई है। सपाइयों ने महंगाई पर रोक लगाने, पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े मूल्य वापस लेने, कानून व्यवस्था ठीक करने, बिजली कटौती रोकने और बिजली का बिल माफ करने की मांग की। इस दौरान सपा नेता रामकेवल यादव, मारकंडेय गुप्ता, रविंद्र यादव, रमेश मिश्र, सुनीता देवी, कौशल्या, उर्मिला, सावित्री, रामवृक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें