फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही पढ़ाई

Thu, 09 May 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो-
विज्ञापन

संसाधनों की कमी से नामांकन बढ़ाना बन रहा चुनौती
अधिकांश शिक्षामित्र व अनुदेशकों के भरोसे चल रहे स्कूल

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के दो नगर क्षेत्र शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहे हैं। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ऐसे में यहां के शिक्षकों के लिए नामांकन बढ़ाना भी चुनौती साबित हो रहा है। आलम यह है कि इन विद्यालयों में कुल मिलाकर ढाई हजार की छात्र संख्या है।
वर्तमान में देवरिया नगर क्षेत्र में 21 विद्यालय हैं। इनमें में 15 में एक-एक सहायक अध्यापक है। इसके अलावा 32 शिक्षामित्र व नौ अनुदेशक ही कार्य कर रहे हैं। जिन विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं, वहां शिक्षामित्र व अनुदेशक ही प्रभारी बनकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर क्षेत्र गौरा बरहज नगर में कुल सात विद्यालय हैं, इनमें पांच शिक्षक, 15 शिक्षक और पांच अनुदेशक ही तैनात हैं। इन स्कूलों में कुल नामांकन 800 से 900 के बीच है। वर्तमान में नए सत्र के लिए नामांकन कार्य चल रहा है, नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक आसपास के मोहल्लों में जाकर अभिभावकों को जागरूक भी कर रहे हैं। बावजूद इसके नगर क्षेत्र के विद्यालयों में जो शिक्षक कार्यरत हैं, उनके लिए नामांकन बढ़ाना चुनौती ही साबित हो रहा है।
शिक्षकों का कहना है कि नगर क्षेत्र में ही आसपास कई प्राइवेट स्कूल चल रहे हैं, वहां संसाधन भी अधिक हैं, जबकि नगर क्षेत्र के विद्यालयों में छात्रों की संख्या के अनुपात में भी शिक्षक तैनात नहीं है, अधिकांश जगहों पर शिक्षामित्र व अनुदेशक ही इन विद्यालयों को किसी तरह चला रहे हैं।

शिक्षक मिले तब हो बेहतर हो पठन-पाठन
जूनियर शिक्षक संघ की अध्यक्ष हेमा त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षकों की कमी के चलते नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता अन्य विद्यालयों जैसी नहीं है। कुछ विद्यालय तो मात्र एक शिक्षक के भरोसे ही चल रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को छात्र संख्या के हिसाब यहां शिक्षकों की तैनाती करनी चाहिए, तभी यहां पठन-पाठन की स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन

कोट
नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। इस संबंध में जो भी आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा।
-शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें