फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गिरकर घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के दुलहूं गांव के रहने वाले थे प्रभुनाथ
विज्ञापन

-प्रभुनाथ की देखरेख दो बहनें करती थीं, घटना के बाद दोनों बहुत दुखी हैं

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दुलहूं निवासी मजदूर प्रभुनाथ (55) की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई है। दो दिन पहले दरवाजे पर बकरियों को बांधते समय धक्का लगने से वह सड़क पर गिर गए थे। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद बहनें रोकर बिलख रही हैं।
दुलहूं गांव निवासी प्रभुनाथ प्रसाद (55) सोमवार शाम को घर पर बकरियों को अंदर झोपड़ी में बांधने के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच धक्का लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। वहां से इलाज में सुधार न होने पर डाॅक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह प्रभुनाथ की मौत हो गई। प्रभुनाथ की पत्नी बहुत पहले ही घर छोड़कर कहीं चली गई। इसके बाद प्रभुनाथ की देखरेख दो बहनें करती थीं। घटना के बाद दोनों बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनसेट..
हर त्योहार पर बहनों के घर साड़ी, कपड़ा लेकर पहुंचते थे प्रभुनाथ
खुखुंदू। मेहनत मजदूरी कर इकट्ठा किए रुपयों को प्रभुनाथ प्रसाद ले जाकर बहनों को देते थे। पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद उन्हें बड़ी बहन श्रीमती देवी और छोटी बहन सोबिता देवी से काफी लगाव था। होली, हर तालिका, छठ और मकर संक्रांति सहित अन्य त्योहारों पर वह दोनों बहनों के यहां मिठाई, लाई और साड़ी कपड़े लेकर पहुंच जाते थे। अभी हाल ही में मकर संक्रांति पर बहनों के घर त्योहारी लेकर गए थे। उधर, जैसे ही बहनों को भाई के चोटिल होने की खबर लगी तत्काल बहने अस्पताल पहुंच गई और डाॅक्टरों से इलाज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने की बात कही, लेकिन ईश्वर के आगे उनकी एक नहीं चली प्रभुनाथ प्रसाद ने बुधवार भोर में अंतिम सांस ली और आखिर कार दम तोड़ दिया। अब उनकी बहनें और बहनोई ही उनका क्रियाक्रम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें