सलेमपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार की देर शाम कार्य के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक मजदूर ऊंचाई से सीधे रेलवे पटरी पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य के तहत ऊंचाई पर चढ़कर तार ठीक करने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे पटरी पर आ गिरा। गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सहकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देवरिया स्थित देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घायल मजदूर की पहचान उपेंद्र कुमार (पुत्र चंगुर प्रसाद), निवासी थाना गड़वार, जिला बलिया के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज जारी है।