बरियारपुर। थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी एक मजदूर की महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुए एक हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार की शाम को उसका शव एंबुलेंस से गांव लाया गया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
थाना क्षेत्र के नौतन निवासी सोहन बांसफोर का 22 वर्षीय पुत्र व्यास बांसफोर महाराष्ट्र के पुणे में एक कंपनी में कार्य करता था। रविवार को ठेकेदार के साथ दो मजदूर टंकी पर रखा स्लैब उठा रहे थेए तभी टंकी से निकली जहरीली गैस से अचेत होकर गिर गए।
तीनों का स्थानीय अस्पता ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था। कंपनी के ही कुछ लोग शव को एंबुलेंस से लेकर मंगलवार को घर पहुंचे।
व्यास दो भाइयों में बड़ा था और एक वर्ष पहले शादी हुई थी।
घर में मां सरिता देवी, पत्नी अंजू और भाई क्यास का बुरा हाल है।
देर शाम गंडक नदी के महुआपाटन घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।