फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: आईटीआई कॉलेज का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, जांच में मिली थी खामियां

Fri, 09 Sep 2022 02:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आईटीआई कॉलेज के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है, जिसके चलते उसकी दीवार व छज्जा निर्माण के कुछ ही दिन बाद गिर गया। लोगों ने बताया कि बारह दिन पहले जिलाधिकारी के निरीक्षण में भी खामियां मिली थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के भवानी छापर में निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज का छज्जा गिरने से बृहस्पतिवार को एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए ले अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

विज्ञापन


भवानी छापर में झरही नदी के तट पर कुसौना टोला में वर्ष 2014  से राजकीय आईटीआई का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर कुसौना टोला निवासी हृदया प्रसाद (53) पुत्र स्व. इन्द्रदेव उसके दीवार के निर्माण में मजदूर का काम कर रहे थे। हृदया प्रसाद के छोटे पुत्र प्रमोद ने बताया कि मेरे पिता  दीवार निर्माण के लिए बांधी गई बांस-बल्लियों को खोल रहे थे। इसी दौरान दीवार का ऊपरी हिस्सा व निर्मित छज्जा भरभरा कर गिर गया। इसके कारण वह बुरी तरह से घायल हो गए।

घायलावस्था में उन्हें सिवान स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए,  जहां डॉक्टर ने ब्लड चढ़ाने की बात कही। उसके बाद मायूस परिजन घायल मजदूर को प्राइवेट वाहन से लेकर देवरिया स्थित सदर अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच भाटपार रानी पहुंचते ही गंभीर रूप से घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि आईटीआई कॉलेज के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है, जिसके चलते उसकी दीवार व छज्जा निर्माण के कुछ ही दिन बाद गिर गया। लोगों ने बताया कि बारह दिन पहले जिलाधिकारी के निरीक्षण में भी खामियां मिली थीं। एसओ खामपार दीपक कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें